Logo
April 27 2024 07:09 AM

अब अभिषेक चौबे उड़ाएंगे 'सोन चिड़िया'

Posted at: Nov 14 , 2017 by Dilersamachar 9985

दिलेर समाचार, अभिषेक चौबे की नयी फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। फिल्म की पूरी कास्ट बीते संडे को मुंबई के एक क्लब में रीडिंग सेशन के लिए एकत्रित हुई थी, जिनमें भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल थे। आशुतोष राणा, मनोज बाजपेयी के अलावा रणवीर शौरी भी टीम में नजर आ रहे थे।

अब एक नई ख़बर यह मिली है कि अब तक तो फिल्म के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म का नाम 'सोन चिड़िया' होगा। खबरी ने बताया ''उड़ता पंजाब' के बाद अब अभिषेक चौबे अपनी अगली फिल्म का नाम भी कुछ हट कर रखने वाले हैं। वर्किंग टाइटिल के रूप में 'सोन चिड़िया' ही नाम रखा गया है। हालांकि यही फाइनल नाम होगा या नहीं, यह तय नहीं है। ये पक्का है कि फिल्म की कहानी के मुताबिक यह शीर्षक बिल्कुल फिट बैठ रहा है। सो, इस नाम पर मुहर लग सकती है।'

अभिषेक की पहली फिल्म 'इश्किया' का शीर्षक भी बाकी फिल्मों से अलग था। और इससे यह बात साबित हो सकती है कि अभिषेक अलग तरह के शीर्षक का चयन करने में उस्ताद रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में लीड किरदार निभा रहे हैं और रीडिंग सेशन के दौरान वह काफी उत्साहित भी नज़र आ रहे थे।

ये भी पढ़े: नोटबंदी के दौरान हुआ कुछ ऐसा आप भी जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन,आप पर भी हो सकती है इनकी नजर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED