Logo
April 28 2024 02:00 AM

'परी' : दर्शकों को डराएंगी दो-दो अनुष्का

Posted at: Feb 14 , 2018 by Dilersamachar 9680

ये भी पढ़े: लॉन्च हुआ ओप्पो का A71, इतनी कम कीमत में हो जाएगा आपका

दिलेर समाचार, अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का टीजर हाल ही में जारी हुआ था। अब इसका एक नया वीडियो आया है, जिसे स्क्रीमर कहा जा रहा है। इसमें अनुष्का के डबल रोल देखे जा सकते हैं। रौंगटे खड़े कर देने वाला अनुभन इसमें भी होना तय है। बैकग्राउंड म्यूजिक तो कमाल का है।

वैसे इस फिल्म का टीजर बता देता है कि अनुष्का की यह फिल्म हॉरर जॉनर को अगले स्तर पर ले जाएगी। इसमें अनुष्का के दुष्ट रूप की झलक भी देखी जा सकती है। आखिरी सीन बेहद खतरनाक है जिसमें अनुष्का शर्मा बेड़ियों में कैद नज़र आ रही हैं। इसमें म्यूजिक भी डरावना दिया गया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा के चेहरे पर गंभीर उदासी भी दिख रही है और क्रूरता भी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'परी' का नया टीज़र रिलीज़ किया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। बता दें कि, यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भाई भी सह-निर्माता हैं।

ये भी पढ़े: प. बंगाल में लागू नहीं होगी नेशनल हेल्थ स्कीम, ममता ने कहा-हमारे राज्य में पहले से स्कीम

बताते चलें कि, अनुष्का शर्मा हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की है। यह उनकी शादी के बाद पहली होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है जो कि 2 मार्च को रिलीज़ होगी। इसके साथ अनुष्का शर्मा को फिल्म जीरो में भी देखा जा सकेगा जिसमें शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ भी हैं।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED