दिलेर समाचार, शिवकेश शुक्ला:मोहनगंज/अमेठी। थाना मोहनगंज के अंतर्गत ग्राम इस्लाम गंज चोरहा मजरे राजाफत्तेपुर में हरे आम के पेड़ पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है। मुखबिर की सुचना पर तिलोई क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए हरे पेड़ की लकड़ी को जांचकर सीज करने का एस ओ को आदेश दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया की चार माह पूर्व एक कास्तकार का आम का पेड़ गिरा जिसपर 7000 हजार रु जुर्माने की रसीद वन विभाग द्वारा काटी गयी थी इस मामले की जाँच करायी जा रही है की यह वही पेड़ है या कोई दूसरा पेड़ बबलू ठेकेदार द्वारा काटा जा रहा था घटना स्थल पर वन विभाग व थाने की पुलिस जांच कर रही है इस सम्बन्ध थानाध्यक् शेखर सिंह ने बताया की जाँच करने के पश्चात ही स्तिथ स्पष्ट हो पायेगी अगर गैर कानूनी ढंग से पेड़ काटा जा रहा था तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी
ये भी पढ़े: अपने जन्म के महीने से जाने अपनी सेक्स लाइफ से लेकर भविष्य के कई चौंकाने वाले राज
Copyright © 2016-23. All rights reserved. Powered by Dilersamachar