Logo
May 2 2024 09:56 AM

मंदिर प्रकोष्ठ के करोलबाग जिला प्रभारी विशु महेंद्रू ने निकाली भव्य श्री राम प्राण प्रतिष्ठा यात्रा

Posted at: Jan 25 , 2024 by Dilersamachar 9443

दिलेर समाचार, दिल्ली। आर्य समाज मंदिर डोरी वालन से रविवार (21 जनवरी 2024) को भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यात्रा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें हजारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी राम भक्त अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खुशी से झूमते हुए नजर आए। यात्रा संयोजक विशु महेंद्रु जिला प्रभारी मंदिर प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अपने सभी सहयोगियों द्वारा धूमधाम से यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत आर्य समाज मंदिर डोरी वालन से हुई और ईस्ट पार्क रोड, जोशी रोड, फैज रोड, ईदगाह गोल चक्कर, मॉडल बस्ती से होकर सिद्धिपुरा शनि मंदिर पर समापन हुआ।

यात्रा में सभी आसपास के लोगों ने सहयोग किया। यात्रा में विशेष सहयोग सुशील गौतम जी, राजेश बजाज जी, नवीन गोयल जी, अरुण जी, सुनील चौधरी अनूप जी,विक्रम जी,राहुल जी और दीपांशु जी का रहा। यात्रा का नेतृत्व करनैल सिंह जी, गिरधर गोपाल जी और आचार्य जयकांत जी द्वारा किया गया ।

भगवान श्री राम की यात्रा में जगह-जगह स्वागत मंच लगे। डोरीवालन में अशोक जी अजय मदन जी, सीधेपुरा में मोहित जी शिव कम्युनिकेशन वाले जोशी रोड में अशोक कपूर जी, सचिन जी ईदगाह पर अमित जी अशोक जी ने मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया। 

यात्रा में छोटे बच्चों विवान महेंद्रू राम और रियांश महेंद्रू ने लक्ष्मण, सृष्टि ने सीता और हिमांक भरत के भूमिका में नजर आए।

ये भी पढ़े: बिहार : विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED