Logo
April 29 2024 02:46 PM

भारत में फिर दस्तक देने वाला है मानसून

Posted at: Sep 19 , 2017 by Dilersamachar 9636

दिलेर समाचार,इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक 24 घंटों के दौरान झारखंड में सक्रिय मानसून की स्थिति देखी गई।  केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है । इससे मानसून को सक्रिय करने वाले नमी-युक्त हवा के रुख ने दो आकार धारण कर लिए हैं

जिससे सोमवार को रांची सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गयी।झारखंड के कुछ इलाकों में 19 सितंबर को भी बारिश हो सकती है। रांची व झारखंड के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है । इस दौरान रांची समेत अन्य इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।  सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा । गत 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक सिमडेगा में 54.2 मिमी बारिश हुई । अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा ।

ये भी पढ़े: सुरक्षा को लेकर बैंकों की 126 शाखाएं नजर में

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED