Logo
April 26 2024 07:39 PM

रोहिणी में प्राॅपर्टी डीलर को मारी गोली, ममेरे भाई पर लगा आरोप

Posted at: Oct 17 , 2020 by Dilersamachar 9778

दिलेर समाचार, बाहरी दिल्ली। रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक प्राॅपर्टी डीलर को गोली मार दी। घायल प्राॅपर्टी डीलर ने ममेरे भाई पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। बेगमपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं घायल की पहचान दीपक चोपड़ा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 38 साल के दीपक चोपड़ा परिवार सहित रोहिणी सेक्टर 24 में रहते हैं। वह प्राॅपर्टी डीलर है। पुलिस ने बताया कि दीपक के ममेरे भाई पंकज ने उससे सात लाख रूपए उधार लिए थे, लेकिन बार-बार मांगने पर उधार लौटा नहीं रहा था। बृहस्पतिवार की रात को पंकज ने दीपक को फोन कर रूपए देने के लिए रोहिणी सेक्टर 24 की सड़क के डिवाइडर पर बुलाया था। जब दीपक वहां पहुंचे तो पंकज पहले से ही बाइक सवार कुछ युवकों के साथ खड़ा था। आरोप है कि पंकज के इशारे पर बाइक सवार युवकों ने दीपक पर दो राउंड फायरिंग की। घायल दीपक भागते हुए सौ मीटर दूर एक सोसायटी के गेट में घुसे। यहां पर सुरक्षा गार्ड होने के कारण हमलावर नहीं आ पाए। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल दीपक का उपचार अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: एक बार फिर अलग अंदाज में बेबाक बॉलीवुड क्वीन ‘कंगना रनौत’ ने दी अपने फैंस को नवरात्र की शुभकामनाएं

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED