Logo
May 2 2024 06:15 AM

ये योगासन देंगे आपको बिकनी वाला परफेक्ट फिगर

Posted at: Aug 8 , 2017 by Dilersamachar 9962

दिलेर समाचार, आज के समय में सभी फिट और हेल्दी बॉडी फिट रहे तो इसके लिए आज कल की लाइफस्टाइल के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता है। जिसके कारण आप फिट नहीं रह पाते हैं। जिसके कारण आपको जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पडता है।
 
अगर आप चाहते है कि इन बीमारियों से आपको निजात मिले तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या से थोड़ा समय निकाल कर योग करना चाहिए। योग करने से आपको शारीरिक और मानसिक दोनो तरह की परेशानियों से निजात मिल जाएगा।

योग से आपको अध्यात्म की प्राप्ति होती है। योग करने से आपके मन को शांति मिलती है। योग के द्वारा आप आसानी आप स्लिम बॉडी भी पा सकते है। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

अगर आपका भी सपना है कि आपकी भी बॉडी सेक्सी बिकनी वाली हो, तो योग द्वारा आप अपना ये सपना पूरा कर सकती है। जानिए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारें में। जिससे आपका जांघ, एब्स, हिप्स और अपर बॉडी टोन अप होता है।

इस योगासन को करने से आपके कंधे शेप में आएंगे, लेकिन इसके साथ हिप्स और हैमस्ट्रींग पर भी काम होता है। इस योगासन को करने के लिए पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाते हुए बैठ जाएं। दोनों पैरों को साथ में रखें, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। हथेलियों को जमीन पर रखें। कमर के पास या कन्धों के पास, अंगुलियों के सिरे शरीर से दूर, बाजुओ को सीधा रखें। पीछे की ओर झुकें और हाथों से शरीर के वजन को सहारा दे। सास भरें, श्रोणि को ऊपर उठाएं, शरीर को सीधा रखें। साथ ही अपने घुटनो को सीधा रखें। सिर को ज़मीन की ओर पीछे जाने दें। साथ में सांस लेते रहे।

स्टार पोज को करने से आपकी बॉडी के आर्म्स, शोल्डर, एब्स और पैर पर सबसे अधिक इफेक्ट पड़ता है। जिससे वह टोनअप होता है। इससे आपके अपर बॉडी और कोर को मजबूती मिलती है। इस आसन को दोनों तरफ से जरूर करें।

अपर बॉडी और कोर को शेप में लाने के लिए ये आसन काफी मददगार साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप काग आसन में बैठ जाएं। हाथों को पैरों के सामने जमीन पर रखें। बांहों को दबाएं तथा घुटने मुड़े रखते हुए ही पैरों को जमीन से ऊपर उठा लें। हाथों को जमीन पर रखते हुए शरीर को जमीन से ऊपर कर लें।ज ब तक संभव  हो, इसी स्थिति में रहें। यह एक चक्र हुआ। इस तरह से आप 3 से 5 पांच बार करें।

इस आसन को करने से जांघ और शोल्डर पर बहुत असर पड़ता है। ये पोज़ देखने में आसान तो लगता है लेकिन थाई और ग्लूट्स पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े: अगर आप भी सुन रहे हैं दर्द भरे गाने तो खतरे में है आप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED