Logo
April 26 2024 04:03 PM

आजमाएं इन्हें भी

Posted at: Mar 28 , 2020 by Dilersamachar 11997

दिलेर समाचार, नीतू गुप्ता।

- अनार के छिलकों को पानी में उबाल कर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।

- दांत रोग, कब्ज रोग में संतरे का रस लाभदायक होता है।

- शहद में हरड़ का चूर्ण मिलाकर चटवाने से बच्चों की उल्टियों में लाभ होता है।

- शहद की कुछ बूंदों को चेहरे पर लगाने से चेहरा सुन्दर तथा कांतिवान बनता है।

- दिन में तीन-चार बार शहद चाटने से गले की खराश और बैठी हुई आवाज ठीक होती है।

- दोनों समय के भोजन के उपरान्त एक-एक चम्मच आंवला चूर्ण लेना लाभकारी होता है।

- राजमाह, छोले उबालते समय उनमें नमक डालें। आसानी से गल जायेंगे।

- दही में पके हुए केले को मथ कर नमक मिला कर खाने से पेचिश रूक जाती है। इसका सेवन दिन में तीन बार कर सकते हैं।

- बर्तन अधिक चिकने होने पर उन्हें बेसन से रगड़ कर साफ कर लें। फिर साबुन के घोल से मलकर धो लें। बर्तन साफ हो जायेंगे।

- टमाटरों को सलाद में काटने से पूर्व फ्रीजर में 10-15 मिनट तक रखंे। मनचाहे रूप में टमाटर काटें।

- बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए मेथी भिगोकर पीस लें। इसका लेप बालों पर करें। 20-25 मिनट बाद सिर धो लें।

- अमरूद के पत्तों को पानी में उबाल कर, ठंडा कर कुल्ला करने से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।

ये भी पढ़े: बड़ी उम्र में तलाक

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED