Logo
April 26 2024 06:46 PM

लहसुन छीलने का इससे ज्यादा आसान तरीका आपको कही नहीं मिलेगा

Posted at: Aug 14 , 2017 by Dilersamachar 10176

दिलेर समाचार, भारतीय रसोई के लिए लहसुन काफी महत्वपूर्ण होता है. लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. फिर चाहे हम करी बनाएं या किसी चीज की ग्रेवी. लहसुन के साथ सबसे बड़ी मुसीबत है उसे छिलने की. अगर आप भी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहीं हैं तो आइए आज हम आपको ऐसे 5 ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से लहसुन को छील सकती हैं.

डब्बे में लहसुन बंद कर उसे हिलाएं

लहसुन को छिलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को एक बॉक्स में रख लें और फिर ढक्कन लगा लें. इसके बाद बॉक्स को शेक कर लें, इससे लहसुन का सारा छिलका अलग हो जाएगा और आप इसे आसानी से छील पाएंगी.

माइक्रोवेव में रख

अब हम आपको एक और तरीका बताने जा रहें हैं. इसके लिए आपको लहसुन को एक बाउल में रखना होगा और उसके बाद इस बाउल को पानी से 1 घंटे के लिए भरकर रख दें. इससे भी लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा.

लहसुन को बीच से काट दें

अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जो कि ज्यादातर प्रोफेशनल शेफ ही इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए आप एक लहसुन ले लें और फिर इसे चाकू से बीच से काट लें. इससे लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा

ये भी पढ़े: राम मंदिर को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED