Logo
April 26 2024 01:50 PM

7 तरीकों से पता किया जाता है गर्भवती महिला के गर्भ में लड़का है या लड़की?

Posted at: Sep 22 , 2020 by Dilersamachar 9830

दिलेर समाचार,जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसको और उसके परिवारवालों को इस बात की बड़ी जिज्ञासा रहती है कि महिला को लड़का होगा या लड़की। इसका परीक्षण भारत में गैर कानूनी और प्रतिबंधित है लेकिन फिर भी लोग अपने-अपने तरीकों से पता लगा लेते है। लेकिन इसमें महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। अब ये कितना सही साबित होता है इस बारे में तो हम नहीं कह सकते लेकिन लोगों का मानना है कि वे इसी तरीके से इस बात का पता लगाते हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से है वो तरीके जिनसे आप गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग का पता लगा सकते हैं।

1. पेट के आकार से

गर्भ में लड़का है या लड़की इसका अंदाज़ा कई महिलाएं गर्भवती महिला का पेट देखकर लगा लेती हैं। उनका मानना है कि अगर पेट गोलकार और बाहर की तरफ फूला हुआ है तो ये लड़के के आने के लक्षण है वहीं अगर पेट चौड़ा और गोलाई में है तो लड़की के होने के संकेत होते हैं।

2. रिंग टेस्ट

कुछ देशों में गर्भ में लड़का है या लड़की इस बात का पता एक टोटके से किया जाता है। वो टोटका कुछ ऐसा है कि शादी अंगूठी में एक पतला धागा बांधकर गर्भवती महिला को सीधे लेटकर उसके पेट के ऊपर यदि आप इस धागेयुक्त रिंग को लटकाते हैं तो यदि अंगूठी गोलाकार घुमने लगे तो इसका अर्थ होगा लड़की और यदि रिंग राइट या लेफ्ट हिलने लगे तो यह लड़का होने के संकेत माना जाता है। आपको बता दें कि भारत में इसका प्रचलन नहीं है।

3. मूड बदलने से

जर्नल साइकोलॉजल एंड बिहेवियर में छपी एक स्टडी के मुताबिक यह बताया गया है कि प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हर बात पर दुख या पछतावा महसूस करती हैं तो कहा जाता है कि लड़का होगा और अगर वे खुद से मिली जुली भावनाएं महसूस करती हैं तो लड़की होती है।

4. खानपान

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं के खानपान मे बदलावा आता है। इस दौरान कई प्रकार के खाने से नफरत हो जाती है जो बच्चे के जेंडर पर निर्भर करता है। जी हां एक स्टडी के मुताबिक जिस मां को खाने से नफरत या उल्टी की बहुत अधिक शिकायत रहती है उनका होने वाला बच्चा लड़का होता है।

5. बेकिंग सोडा टेस्ट

खाने का मीठा सोडा भी आपको जेंडर टेस्ट करने में सहायता करता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में गर्भवती महिला का मूत्र लेकर उसमें बेकिंग सोडा डालना है। अगर सोडा डालने के बाद झाग और बुलबुले बनते हैं तो गर्भ में लड़की है और सोडे में कोई परिवर्तन न हो तो लड़का होता है।

6. क्या खाने का मन करता है

प्रेग्नेंसी में कई महिलाएं अक्सर चटपटा या मसालेदार भोजन मांगती है और कई मीठा। इसके पीछे भी कई लोगों का मानना है कि जिन महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा होती है उनके गर्भ में लड़की होती है और जिन महिलाओं को चटपटा, खट्टा या मसालेदार खाना खाने की इच्छा होती है तो यह लड़का होने के संकेत है।

7. त्वचा सम्बन्धी समस्या

कई लोगों का मानना है कि गर्भ में अगर लड़का होता है तो गर्भवती महिला के मुंह पर एक्ने, मुंहासें और छाईया जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। इसके विपरीत यदि आपके रंग रूप में निखार आता है तो यह लड़की होने के संकेत होते हैं।

ये भी पढ़े: India-China Standoff: 14 घंटे चली कोर कमांडरों की बैठक, अपनी पुरानी पोजिशन में लौटे चीन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED