Logo
April 27 2024 07:42 PM

ऐसा भोजन जो आपकी खूबसूरती को बना सकता है और भी ज्यादा खूबसूरत

Posted at: Nov 11 , 2017 by Dilersamachar 9941

दिलेर समाचार, सही प्रकार के भोजन से खूबसूरती बढ़ती है और इसकी महत्ता को अधिकांश महिलाएं जानती हैं, खासकर वे, जो वजन कम करना चाहती हैं। वजन कम करने के अलावा सही भोजन में सौंदर्यवर्द्धन जैसे गुण भी हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है।

भोजन तीन प्रकार के आवश्यक तत्वों-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा से बनता है। आप भोजन में किसी भी रूप में इन तीनों का सेवन करती हैं पर अपने सौंदर्य निखार की दृष्टि से आप इसे कितनी मात्रा व किस रूप में लेती हैं, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।

प्रोटीन की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता। जीवन की क्रिया को चलाने के लिए शरीर की प्रत्येक कोशिका को प्रोटीन की अत्यंत आवश्यकता होती है। इसकी थोड़ी-सी भी कमी आपकी सौंदर्य शक्ति को कम कर देगी। आप महंगे प्रोटीन फूड की बजाय सब्जियों या मिल्क पाउडर में पाये जाने वाले प्रोटीन फूड का सेवन कर सकते हैं। यह आपके भोजन को अधिक पौष्टिक बनाता है।

हमारी रोजमर्रा की अति व्यस्त और भागदौड़ वाली जिंदगी में ऊर्जा की अत्यंत जरूरत पड़ती है जो हमें कार्बोहाइडेªट से प्राप्त होती है। मोटापे की समस्या तब उत्पन्न होती है जब हम ऐसे भोजन का सेवन करते हैं जिसे हमारा शरीर उपयोग करने में असमर्थ रहता है और अंततः यह वसा के रूप में जमा हो जाता है।

आप सुबह की चाय के स्थान पर नींबू, कुनकुना पानी और शहद मिश्रित पेय ले सकती हैं। पानी शरीर की सफाई करता है, शहद ऊर्जा प्रदान करता है और नींबू अपने अम्लीय गुणों के कारण आंतरिक शुद्धिकरण का कार्य करता है। चीनी का अधिक उपयोग शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। आवश्यक अमीनो एसिड के साथ परिपूर्ण प्रोटीन आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है।

सही प्रकार की वसा भी आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है। एक स्त्राी की त्वचा के नीचे वसा की पहली तह प्रकाश के विकिरण के लिए सतह प्रदान करती है। यहां तक कि वजन घटाने के दौरान भी आपको एक बड़े चम्मच तेल की जरूरत पड़ती है ताकि आपकी त्वचा और बालों में चमक पैदा हो सके। तेल का प्रयोग आप सलाद डैªसिंग के साथ भी कर सकती हैं। सिर्फ ठोस सैचुरेटेड फैट न लें। कई महिलाओं ने सेचुरेटेड फैट के बदले में वनस्पति तेल का उपयोग करने पर अपने चेहरे, त्वचा और बालों में नयी चमक व निखार को महसूस किया है।

आहार में मक्खन को शामिल करना आवश्यक है क्योंकि इसमें विटामिन ‘ए‘ की अत्यधिक मात्रा होती है। इससे त्वचा चिकनी, नम और असमय झुर्रियों से रहित होती है पर इसका कम मात्रा में ही प्रयोग करें। अत्यधिक सूखे प्रदेश व मौसम में रहने वाले लोगों को खासकर जिनकी त्वचा भी रूखी है, को भोजन में मक्खन को शामिल करना आवश्यक है। खूबसूरती बढ़ाने के लिए वेजिटेबल ऑयल और मक्खन आधा-आधा मिला लें। इससे हमें द्रव तेल के वसा अम्ल और ताजे मक्खन के विटामिन ‘ए‘ दोनों का फायदा मिलता है।

अतः एक स्त्राी को खूबसूरत दिखने के लिए खाने की आदतों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। 

ये भी पढ़े: आपकी सफलता के लिए जरूरी असफल होना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED