Logo
April 28 2024 01:11 PM

ब्यूटी नहीं, पुरुषो की इस एक चीज को देखकर पसंद करती हैं उन्हे लड़कियां

Posted at: Sep 12 , 2017 by Dilersamachar 9782

बेनीहाल नाम की न्यूरोसाइंस आधारित रिकमन्डेशन इंजन के विशेषज्ञों ने दिल्ली, मुम्बई और बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटी के 10,000 पुरुषों और महिलाओं पर एक सर्वे किया और यह जानने का प्रयास किया कि किसी लड़की को पसंद करने के लिए उनका पैमाना क्या है. लड़की आकर्षक और खूबसूरत होनी चाहिए या करियर व अन्य चीजें मायने रखती हैं.
सर्वे में आए नतीजों के अनुसार मेट्रो सिटी में रहने वाले 27 फीसदी पुरुष ऐसी लड़की को पसंद करते हैं, जो भले ही कम आकर्षक हो, पर उसका दिल दयालु हो. यानी 27 फीसदी पुरुषों को दयालु लड़कियां पसंद आती हैं. ऐसे पुरुषों की संख्या सिर्फ 8 फीसदी थी, जो लड़की की खूबसूरती को देखकर उन्हें पसंद करते हैं.
मुंबई और दिल्ली के मुकाबले बेंगलुरु के पुरुषों को इंडिपेंडेंट लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद आती हैं. बेंगलुरु के 17 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्हें कामकाजी लड़कियां अच्छी लगती हैं. जबकि मुंबई के 14 प्रतिशत और दिल्ली के मात्र 8 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्हें ऑफिस जाने वाली लड़कियां पसंद हैं. .
अगर रोल मॉडल की बात करें तो तीनों मेट्रो सिटी में लड़कियां अपने पिता को रोल मॉडल के रूप में देखती हैं. जबकि पुरुष अपनी बहनों को रोल मॉडल के रूप में देखते हैं. बेंगलुरु के 12 प्रतिशत पुरुष बहनों को अपना रोल मॉडल मानते हैं. वहीं दिल्ली व मुंबई के 7 प्रतिशत.ध्यान देने वाली बात ये है कि बेंगलुरु में 41 फीसदी महिलाएं अपने दोस्त को रोल मॉडल के तौर पर देखती हैं. जबकि दिल्ली और मुंबई में 34 प्रतिशत.
बेनीहाल के को-फाउंडर और सीईओ इशदीप साहनी ने कहा कि अध्ययन की रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि शादी या जीवनसाथी को लेकर मॉर्डन भारतीयों का माइंडसेट बदल रहा है.

ये भी पढ़े: साल में 1 करोड़ कमाने वाला ये भैंसा है शराब पीने का शौकीन

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED