Logo
April 26 2024 07:57 PM

इन तरीकों से आप बना लेंगे अपने नींबू जैसे पीले दांतों को मोती जैसा चमकदार

Posted at: Feb 9 , 2018 by Dilersamachar 11245

दिलेर समाचार, मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। वहीं ये भी कहा जाता है कि सफ़ेद दांत किसी भी बीमारी से ग्रसित न होने की सूचना भी देता है।  दांतों को साफ और चमकदार बनाए रखना तो हर कोई चाहता है। बहुत से लोग तो इसके लिए दिन में दो बार ब्रश भी करते हैं। साथ ही बहुत से लोग इसके लिए तरह- तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने दांतों के पीलेपन और दूसरी तरह की तकलीफों की वजह से  बहुत परेशान रहते  हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप दांतों में होने वाले हर तरह की बिमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको करने हैं बस ये कुछ घरेलू उपाए-

एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें। इससे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा। अगर आप हर रोज दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।

2. दांतों को सफ़ेद करने के लिए रोज रात को सोने से पहले संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। इससे आपके दांत सफ़ेद बनेंगें। क्योंकि संतरे के छिलके में विटामिन सी  और कैल्शियम के साथ माइक्रोऑर्गेनिज्म पाया जाता है जो दांतों को सफ़ेद करता है और इसे मजबूत और चमकदार भी बनाता है।

3. बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने का प्राकृतिक उपाय है। यह एक प्रकार का ब्‍लीच होता है, जो दांतों को आसानी से साफ कर देता है। दांतों को बेकिंग सोड़ा के साथ 4-5 मिनट एक सप्‍ताह तक रेगुलर साफ करने से दांतों की चमक बढ़ जाती हैं। बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डिप कर लें या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक मिला लें और फिर इसे ब्रश से दांतों पर रगड़े।

4.  सफेद और मजबूत दांतों के लिए अपने दांतों की दिन में दो बार नींबू के रस की म‍ालिश करें। इसके लिए थोड़े से सरसों के तेल और नमक में नींबू का रस मिलाकर 3-5 मिनट तक दांतो को साफ करें। इसके बाद ब्रश कर लें। दांत और मसूड़ें, दोनों मजबूत हो जाएंगे।

5. तुलसी के पत्तों और संतरे के छिलके को सुखाकर पाऊडर बना लें। ब्रश करने के बाद नियमित रूप से इस पाऊडर को दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें। दांत सफ़ेद हो जाएगा।

6. स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा आदि फलों में सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट माना जाता हैं। जो मसूड़ों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकता है। रोजाना भोजन के बाद एक हफ्ते तक संतरा खाने से दांतों में मजबूती आती हैं।

7. कुछ भी खाने पीने के कुछ देर बाद दांतों को अच्‍छी तरह से साफ करना न भूलें। ऐसा करने से दांतों में फंसा खाना निकल जाता है। साथ ही कैफीन उत्‍पाद, जैसे कॉफी और चाय का सेवन कम करें क्‍योंकि इससे दांत पीले हो जाते हैं।

8. सूखा तेज पत्ता बारीक पीस लें। हर तीसरे दिन एक बार इससे मंजन करने से दांत चमकेंगे।

9. बिना चीनी वाली च्‍यूइंगम दांतों के लिए अच्‍छी मानी जाती है। इसके चबाने से मुंह में लार बनती है, जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इसे चबाने से दांतों में फंसा भोजन भी निकल जाता है।

ये भी पढ़े: मुंबई: हत्या के जुर्म में सजा काट रहे युवक ने मंत्रालय से कूदकर दी जान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED