Logo
April 26 2024 02:37 PM

BIG BOSS 11 से पहले अरेस्ट होंगे सलमान खान

Posted at: Sep 13 , 2017 by Dilersamachar 9718

दिलेर समाचार, सलमान ने फैसला किया है कि वह टाइगर जिंदा है की शूटिंग पूरी होने के बाद ब्रेक लेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 11 की शूटिंग शुरू करने से पहले वह पनवेल फार्महाउस में रिलैक्स करेंगे। इस आलीशान फार्महाउस में वह अपनी मनपसंद की चीजें करेंगे और खुद को वक्त देंगे। सलमान खान इन दिनों सबसे बिजी स्टार हैं। पिछले एक साल से वह लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए अब भाईजान आराम के मूड में हैं। खबर है कि बिग बॉस शुरू होने से पहले अपने पनवेल के फॉर्महाउस में खुद को हाउस अरेस्ट कर लेंगे। सलमान फुरस्त के पलों में घुड़सवारी और पेंटिंग करेंगे। इसके साथ ही अपने परिवारवालों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान को पेंटिंग करना बहुत पसंद है। सलमान का पनवेल फार्महाउस एक किले की तरह है। जो अंदर से बहुत ही आलीशान है। स्विमिंग पुल और जिम के साथ-साथ यहां घुड़सवारी की भी सुविधा है। फार्महाउस में बहुत सारे घोड़े भी हैं जिन्हें खुद सलमान ने खरीदा है।

 

ये भी पढ़े: आज से दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, सीदी सैयद मस्जिद भी जाएंगे .

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED