Logo
May 1 2024 12:34 PM

प्रदेश में नहीं है कुल 35 लाख शिशु और प्रदेश में हर साल पैदा होते हैं 68 लाख बच्चे

Posted at: Dec 28 , 2018 by Dilersamachar 10157
दिलेर समाचार, वाराणसी । परिवार कल्याण महानिदेशक डा. नीना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या करीब 22.70 करोड़ है, उस हिसाब से हरसाल प्रदेश में 68 लाख बच्चे पैदा होते हैं, उसमें 25 लाख महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल पर होता है। करीब आठ लाख महिलाएं प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव कराती है, बचे 35 लाख बच्चे कहां हैं इसका कोई आंकड़ा किसी के पास नहीं है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण नवजात बच्चों का पंजीयन नहीं होना है। वह पतेरवा उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने सरकारी चिकित्सक संग प्राइवेट अस्पताल संचालकों को नवजात बच्चों का आनलाइन पोर्टल पर सूचना दर्ज करने को कहा।

ये भी पढ़े: पाक की खतरनाक BAT को भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पोर्टल पर सूचना दर्ज नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रदेश में 18 हजार महिलाएं गर्भपात कराती हैं उसमें 17 हजार प्राइवेट अस्पतालों में। चिकित्सकों को प्राइवेट अस्पतालों में गर्भपात करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है, यदि भ्रूण हत्या के मामले सामने आए तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

 महानिदेशक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण करने के दौरान कई स्थानों पर जरूरत के संसाधन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। पतेरवा उप स्वास्थ्य केंद्र पर संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओं संग बच्चों को नियमित टीकाकरण कराया जाए।

ये भी पढ़े: मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करेगा पाठ्यक्रम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED