Logo
April 28 2024 08:55 AM

आपके आज का स्वास्थ्य बताता है आपके सुबह का चेहरा

Posted at: Sep 21 , 2017 by Dilersamachar 9821

दिलेर समाचार,आप अलग-अलग चेहरों को एक सामान्य चीज मानकर अनदेखा कर सकते हैं, लेकिन इनसे आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ पता चलता है। जानिए, क्या संकेत दे रहा है आपका चेहरा...हमारे दिमाग और शरीर को तरोताजा करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। बेंगलुरु में विक्रम हॉस्पिटल के डॉ. जयदेव यादव ने बताया, 'चेहरा दिमाग का इंडेक्स होता है। नींद की कमी आसानी से चेहरे पर देखी जा सकती है।'

यह डिहाइड्रेशन का बड़ा संकेत होता है, जिसकी वजह पानी की कमी है। ऐसे व्यक्ति को अधिक प्यास लगना, सिर में दर्द, मुंह सूखना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसका मुख्य कारण अनीमिया होता है जो अधिकतर भोजन की गलत आदतों से होता है। शरीर को आयरन की जरूरी मात्रा उपलब्ध कराने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों और रागी की भोजन में कमी से यह हो सकता है। तला हुआ भोजन अधिक खाने से प्रोटीन की कमी होती है। दालों और सब्जियों की मात्रा कम होने से विटामिन बी घट जाता है। अनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों को कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके साथ आमतौर पर नाक फूलना और सिर भारी होना भी होता है। सामान्य कोल्ड का कारण वायरस होता है। अगर नाक फूली है और बह नहीं रही तो इसका कारण धूल से एलर्जी, वेंटिलेशन सही न होना और एयर-कंडीशनिंग फिल्टर्स का साफ न होना हो सकता है। बैक्टीरिया से इंफेक्शन के कारण भी चेहरे पर सूजन आ सकती है।

यह हृदय रोग का संकेत हो सकता है। यह व्यक्ति को ह्रदय रोग का अधिक जोखिम होने की चेतावनी है। इसे लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं होगा और आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: जानें इन वजहों से लोग नहीं करते सेक्स

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED