Logo
May 19 2024 05:12 PM

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए हमेशा ध्यान रखें ये बातें

Posted at: Apr 23 , 2018 by Dilersamachar 9724

दिलेर समाचार, आधुनिक जीवनशैली में लिव-इन रिलेशनशिप एक कपल्स के बीच एक नया प्रयोग है। इसमें वयस्क लड़का और लड़की बिना शादी किए आपसी सहमति से पति-पत्नी की तरह रहते हैं। आजकल देश के कई शहरों में यह खूब चलन में हैं। रिश्तों को समझने-परखने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप एक अच्छा तरीका साबित हो रहा है। लिव-इन में रहने से पहले आपको कुछ बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। विश्वसनीय और मजबूत रिश्ते के लिए यह जरूरी होते हैं।

1. आप जिसके साथ लिव-इन में रहने वाले हैं उसके बारे में ठीक से जांच-पड़ताल कर लें। कोशिश करें कि जिसके साथ आप लिव-इन में रहने जा रहे हैं उससे पहले से आपकी दोस्ती हो। लिव-इन में रहने से पहले लड़कियों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें अपने पार्टनर के बारे में अच्छी तरह से पड़ताल कर लेनी चाहिए। अगर किसी भी तरह का संदेह है तो उसे दूर किए बिना रिलेशनशिप शुरू न करें।

एक्‍ट्रेस ने बयां की फिल्‍म इंडस्‍ट्री की हकीकतअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा एलानअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा एलानउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिजउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिजअपनी 'गर्लफ्रेंड' के साथ मलाइका अरोड़ा के पास पहुंचे अरबाज खान, साथ में किया लंचअपनी 'गर्लफ्रेंड' के साथ मलाइका अरोड़ा के पास पहुंचे अरबाज खान, साथ में किया लंचचलती ट्रेन में नाबालिग को अश्लील तरीके से छू रहा था बीजेपी नेता, बच्ची की चीख ने पहुंचाया जेलचलती ट्रेन में नाबालिग को अश्लील तरीके से छू रहा था बीजेपी नेता, बच्ची की चीख ने पहुंचाया जेलशिल्पा शिंदे ने शेयर किया 'अडल्ट' वीडियो, उलझ पड़े हिना खान और उनके मंगेतरशिल्पा शिंदे ने शेयर किया 'अडल्ट' वीडियो, उलझ पड़े हिना खान और उनके मंगेतरसेट पर अम्‍मा बोलते हैं और रात को सोने के लिए बुलाते हैं- एक्‍ट्रेस ने बयां की फिल्‍म इंडस्‍ट्री की हकीकतसेट पर अम्‍मा बोलते हैं और रात को सोने के लिए बुलाते हैं- एक्‍ट्रेस ने बयां की फिल्‍म इंडस्‍ट्री की हकीकतअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा एलानअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा एलान

2. रिश्तों में नोंक-झोंक होना आम बात है। इससे रिश्ते को मजबूती भी मिलती है। लिव-इन में रहते हुए भी ऐसा हो सकता है। लेकिन इस दौरान नाराजगी में कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। इस दौरान अलगाव या फिर कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जिससे आपके पार्टनर के आत्मसम्मान को चोट पहुंचे।

 

3. आर्थिक व्यवस्था किसी भी रिश्ते की सफलता में अहम भूमिका निभाता है। महंगाई के इस दौर में एक अकेले शख्स का दो लोगों का खर्चा उठाना मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर से खर्चों के बंटवारे पर बात जरूर कर लें। कई बार पैसों को लेकर हुई अनबन की वजह से रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं।

4. लिव-इन में रहने के दौरान आपको भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि आपको पार्टनर की कुछ आदतें पसंद न आएं। ऐसे में आपसी बातचीत से इसका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको काफी समझदारी दिखाने की जरूरत होती है। पार्टनर की कई आदतें जो आपको पसंद नहीं उसे इग्नोर करना सीखें। इसके लिए आपको दिमागी और भावनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।

ये भी पढ़े: MP में दर्दनाक हादसा, कारों की टक्कर में 4 लोग जले थे जिंदा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED