Logo
April 27 2024 09:48 AM

30 साल के हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली

Posted at: Nov 5 , 2018 by Dilersamachar 10027

दिलेर समाचार, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 5 नवंबर को उत्तराखंड की हसीन वादियों में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। वे बीते शनिवार को नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल पहुंचे। विराट और अनुष्का 7 नवंबर को वापस दिल्ली लौटेंगे।

 शनिवार को विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्होंने नरेंद्रनगर आनंदा होटल का रूख किया। उनका आगमन इतना गुपचुप रहा कि प्रशसंकों तक को भी भनक नहीं लग सकी। 

धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकते हैं हिस्सा
होटल सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर यानी सोमवार को विराट कोहली का जन्मदिन है, जिसे सेलिब्रेट करने वह उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में आए हैं। अलबत्ता अनुष्का शर्मा हरिद्वार स्थित अपने गुरु अनंत बाबा पाटिल से प्रत्येक शुभ कार्य में आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती है। सूत्रों की माने तो विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में भी मना सकते हैं, दोनों आश्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकते हैं। 

राफ्टिंग और कैंपिंग का भी प्लान
होटल सूत्रों के मुताबिक उनका ऋषिकेश में एक दिन राफ्टिंग और कैंपिंग का कार्यक्रम भी है। विराट और अनुष्का 7 नवंबर दीपावली के दिन वापस लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में बिताया था। 
आश्रम जरूर जाती हैं अनुष्का 

जब भी अनुष्का उत्तराखंड आई हैं तो हरिद्वार पथरी स्थित अंबुवाला में अपने गुरु के यहां अवश्य गई हैं। बीते साल अनुष्का पहली बार विराट को लेकर हरिद्वार आई थी। जहां दोनों के शादी की तारिख अनंत बाबा ने तय की थी। इससे पहले जब भी अनुष्का उत्तराखंड पहुंची हैं तो आश्रम में हर बार गई हैं।

ये भी पढ़े: दुनिया भर में जल्द बढ़ेंगे हॉकी फैन, चल रही है ये प्लानिंग

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED