Logo
April 30 2024 01:26 AM

पिता के 70वें जन्मदिन पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- आपको याद करती हूं पापा

Posted at: Aug 24 , 2020 by Dilersamachar 9389

प्रियंका चोपड़ा अपने पापा डॉ. अशोक चोपड़ा को उनकेजन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद कर रही हैं। अगर वह जिंदा होते, तो उनका 70वां जन्मदिन का सेलिब्रेशन होता। पापा के70वें जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके पिता प्रियंका चोपड़ा के बिहाफ पर फिल्मफेयर अवार्ड ले रहे हैं। इसके साथ ही प्रिंयका चोपड़ा उन्हें अपना चीयर लीडर बता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं, "माय फॉरएवर चियरलीडर.आज आप 70 साल के हो गए आपको याद करती हूं पापा।" प्रियंका अपने पापा के काफी करीब रही हैं। वहीं, फिल्मफेयर आवर्ड लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पापा कह रहे हैं, " मैं यह प्रियंका के तरफ से अवार्ड ले रहा हूं। वह अवार्ड फंक्शन में आने के   लिए थोड़ा लेट हो जाएंगी ।" डॉ. अशोक चोपड़ा आगे कहते हैं, "यह अवार्ड उन सभी बच्चों के लिए जो छोटे जगहों से आते हैं। जो खुद पर और भगवान पर विश्वास करते हैं। अपनी धैर्य, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। गॉड ब्लेस यू माइ चाइल्ड। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और उनके पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो महज कुछ ही घंटों में लगभग एक लाथ लोगों ने देख चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट भी आ चुके हैं।

ये भी पढ़े: तिमारपुर विधानसभा वार्ड नं. 13 मल्का गंज में स्वतंत्रता दिवस पर किया विधायक दिलीप पांडे ने बुजुर्गो को सम्मानित

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED