Logo
May 12 2024 01:57 PM

सास-बहू को बंधक बना लूटे सोने के गहने और फिर...

Posted at: Feb 1 , 2018 by Dilersamachar 9958

दिलेर समाचार, करनाल। करनाल में गुरुवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुस सास-बहू को बंधक बनाया और फिर यहां से 35 तोले सोने के गहने लूट लिए। ये गहने सगाई के प्रोग्राम के चलते दो दिन पहले ही लॉकर से निकाले गए थे। पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।  - घटना सेक्टर-7 स्थित ग्रीन बैल्ट के पास की है, जहां मकान नंबर 2184 में बलवान सिंह बुटाना का निवास है। वहां दिनहदाड़े 3 हथियारबंद लुटेरों ने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है।

- बताया जाता है कि घर के सभी पुरुष सदस्य अपने-अपने काम से घर से बाहर थे, जबकि घर पर बलवान सिंह की पत्नी अंग्रेजो और पुत्रवधु सीमा चौधरी ही थी। 
-
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीमा कपड़े धो रही थी तो इसी दौरान अचानक तीन युवक घर में घुस आए। इन तीनों के पास पिस्तौल थी अौर उनमें से एक ने अपना मुंह ढका हुआ था। बदमाशों ने आते ही पिस्तौल तान सास-बहू दोनों को बंधक बना लिय। 
-
इसके बाद घर की अलमारियों वगैरह को टटोलकर वहां से गहने अौर कैश लेकर फरार हो गए। लुटेरे करीब 35 तोले के जेवरात लेकर गए हैं, बाकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।
- पीड़ित फैमिली के मुखिया बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्रवधु सीमा के भाई की सगाई का प्रोग्राम था, जिसके चलते मंगलवार को लॉकर से गहने वगैरह निकलवाए थे और इससे पहले कि आज उन्हें जमा कराते, लुटेरे ले गए।
- वहीं इस बारे में सेक्टर-6 चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि लूट की वारदात की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जांच-पड़ताल के दौरा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े: महाभारत को बचा सकती थीं द्रौपदी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED