Logo
May 7 2024 12:59 PM

क्रिकेट के ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें भारत के अलावा कोई और नहीं बना सका

Posted at: Sep 9 , 2017 by Dilersamachar 9665
 

ये भी पढ़े: हरमनप्रीत कौर के 84 नंबर की जर्सी पहनने के पीछे है ये बड़ी वजह!

दिलेर समाचार, भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड – भारतीय टीम कई सालों से क्रिकेट खेल रही है।इस खेल में भारत ने अपार सफलता भी हासिल की है। भारत ने साल 1983, 2011 का विश्व कप, साल 2007 का टी20 विश्व कप और साल 2103 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।इसके अलावा भी भारतीय टीम या फिर खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें भारत के अलावा कोई और देश नहीं बना सका। 5 बार विश्व कप जीतने वाला देश ऑस्ट्रेलिया भी इन रिकॉर्डों से कोसों दूर है। आज हम आपको ऐसे ही भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिनपर सिर्फ भारत का ही कब्जा है।आइए जानते हैं कौन से हैं भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड 

पहले ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड:

ये भी पढ़े: अगर आप भी धारण करना चाहते हैं मोती तो अपनाएं यह तरीका

भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान दुनिया के एममात्र गेंदबाज हैं जिनके नाम मैच के पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इरफान पठान ने 29 जनवरी, 2006 को पाकिस्तान के खिलाफ इस कारनामे को अंजाम दिया था। पठान ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान के शुरुआती तीन खिलाड़ियों को आउट कर इतिहास रच दिया था। पठान ने ओवर की चौथी गेंद पर सलमान बट, पांचवीं पर यूनिस खान और छठी पर मोहम्मद यूसुफ को आउट कर पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था।

आईसीसी के सभी खिताबों को जीतने का रिकॉर्ड:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईसीसी की हर ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी के अलावा दुनिया का कोई भी कप्तान आईसीसी की हर ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रहा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी20 विश्व कप, सल 2011 का विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। धोनी के अलावा कोई भी आज तक इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर सका है।

सौ शतक लगाने का रिकॉर्ड:

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां, सचिन के इस रिकॉर्ड के आस-पास दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं है। सचिन ने 100 शतक तो लगाए ही हैं इसके अलावा उन्होंने 200 टेस्ट भी खेले हैं। सचिन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 200 टेस्ट नहीं खेल सका है। सचिन के नाम वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक है।

2 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड:

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 2 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित के अलावा दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को अंजाम नहीम दे सका है। हालांकि इस दौरान कई खिलाड़ियों ने एक बार को दोहरा शतक लगाया है लेकिन कोई भी खिलाड़ी दो बार दोहरा शतक नहीं ठोक सका है। लेकिन रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में दो बार इस बड़े कारनामे को अंजाम देने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड – भारतीय टीम कई सालों से क्रिकेट खेल रही है।इस खेल में भारत ने अपार सफलता भी हासिल की है। भारत ने साल 1983, 2011 का विश्व कप, साल 2007 का टी20 विश्व कप और साल 2103 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

इसके अलावा भी भारतीय टीम या फिर खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें भारत के अलावा कोई और देश नहीं बना सका। 5 बार विश्व कप जीतने वाला देश ऑस्ट्रेलिया भी इन रिकॉर्डों से कोसों दूर है। आज हम आपको ऐसे ही भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिनपर सिर्फ भारत का ही कब्जा है।

आइए जानते हैं कौन से हैं भारत के क्रिकेट रिकॉर्ड ।

पहले ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड:

भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान दुनिया के एममात्र गेंदबाज हैं जिनके नाम मैच के पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इरफान पठान ने 29 जनवरी, 2006 को पाकिस्तान के खिलाफ इस कारनामे को अंजाम दिया था। पठान ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान के शुरुआती तीन खिलाड़ियों को आउट कर इतिहास रच दिया था। पठान ने ओवर की चौथी गेंद पर सलमान बट, पांचवीं पर यूनिस खान और छठी पर मोहम्मद यूसुफ को आउट कर पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था।

 

आईसीसी के सभी खिताबों को जीतने का रिकॉर्ड:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईसीसी की हर ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी के अलावा दुनिया का कोई भी कप्तान आईसीसी की हर ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रहा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी20 विश्व कप, सल 2011 का विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। धोनी के अलावा कोई भी आज तक इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर सका है।

 

सौ शतक लगाने का रिकॉर्ड:

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां, सचिन के इस रिकॉर्ड के आस-पास दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं है। सचिन ने 100 शतक तो लगाए ही हैं इसके अलावा उन्होंने 200 टेस्ट भी खेले हैं। सचिन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 200 टेस्ट नहीं खेल सका है। सचिन के नाम वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक है।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED