Logo
May 20 2024 05:44 AM

आपकी भौंहों का आकर्षण चार गुना बढ़ा देगा ये उपाय

Posted at: May 21 , 2018 by Dilersamachar 10480

सुनीता गाबा

दिलेर समाचार, शरीर की बनावट भगवान की दी हुई नियामत है उस नियामत को हम संवार कर व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं। इस प्रकार जिनकी भौंहें पतली हों उन्हें घना बनाने का प्रयास कर सकते हैं घरेलू तरीकों को अपनाकर। आइये जानिए कुछ तेल जिनका प्रयोग कर हम उन्हें घना बना सकते हैं।

आलिव आयल:-

आलिव आयल में कॉटन को भिगो कर, निचोड़ कर आईब्रो पर लगाएं। ऐसा कुछ दिन नियमित रूप से करने से आई ब्रो घनी होनी शुरू हो जाती हैं। ऑलिव ऑयल में विटामिन ए और ई होने के कारण बालों को पौष्टिकता मिलती है जो उन्हें घना बनाने में मदद करती है।

नारियल तेल:-

नारियल तेेल बालों के विकास में मदद करता है, उनकी जड़ों को पोषण प्रदान करता है। अगर आपकी भौंहें हल्की और उनका रंग भी हल्का है तो कुछ बूंदें नारिेयल तेल की भौंहों पर लगाकर नियमित मसाज करें। आईब्रो घनी और डार्क हो जाएंगी।

आलमंड ऑयल:-

बादाम के तेल में विटामिन ए, बी और ई की मात्रा होती है जो बालों को पौष्टिकता प्रदान करती है। कुछ बूंदें आलमंड ऑयल की लेकर आईब्रो पर लगाकर गोलाकार मुद्रा में मालिश करें, रात को मालिश कर छोड़ दें, प्रातः उसे धो लें। आईब्रो घनी होंगी

ये भी पढ़े: " रेस 3" के प्रमोशन के लिए IPL के मैदान पर उतरेंगे सलमान खान और जैकलिन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED