Logo
April 26 2024 08:56 PM

आखिर ऐसा क्या हुआ जो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई 90 साल की बुजुर्ग

Posted at: Nov 17 , 2017 by Dilersamachar 10331

दिलेर समाचार, मुंबई। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने घर पर चिता तैयार कर खुद को आग के हवाले कर दिया।

कोल्हापुर के बामणी गांव में रहने वाली 90 साल की कल्लवा दादू कांबले ने खुद को आग लगाकर 13 नवंबर को आत्महत्या कर ली। जब अगली सुबह उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो सिर्फ उसकी अस्थियां बची थी। 90 साल की कांबले घर पर अकेली रहती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मृतक महिला अपने 57 वर्षीय बेटे विट्ठल के घर के पास में ही रहती थी। 13 नवंबर की शाम को पोती ने उसे खाना दिया और घर जाकर वह सो गई।'

अधिकारियों का कहना है कि महिला ने रात में पहले अपने घर को अंदर से बंद किया और फिर घर में भी लकड़ियों और उपले इकठ्ठे कर चिता बनाकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

अगली सुबह जब उसकी पोती दूध का गिलास लेकर आईं तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और कोई खोल नहीं रहा है, जिसके बाद पोती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। मृतक कांबले का बेटा विट्ठल राज्य परिवहन विभाग की बस में कंडक्टर है।

ये भी पढ़े: मां की पुकार सुनकर आतंकी बेटे ने किया सरेंडर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED