Logo
April 29 2024 05:40 PM

विश्वास की उड़ाई धज्जियां, अपनी ही सहेली को बनाया गैंगरेप का शिकार

Posted at: Apr 23 , 2018 by Dilersamachar 9982

दिलेर समाचार, पानीपत। सहेली के जरिए 13 वर्षीय छात्रा को बुलवाकर 3 युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता को लेकर पिता सिविल अस्पताल में पहुंचा तो डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया। पुलिस समझौते के लिए धकमाती रही। 12 घंटे बाद विधायक रविन्द्र मच्छरौली ने हस्तक्षेप किया, तब केस दर्ज हुआ। आरोपी फरार हैं। मेडिकल के बाद रविवार को पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे पड़ोसी की 15 वर्षीय लड़की आई। उसने कहा कि मां को खेत में खाना देने के लिए जाना है, वह बेटी को साथ ले गई। स्कूल के पास खेत में जुनेद, साबीर व कलीम खड़े थे। लड़की ने बेटी को तीनों के हवाले कर दिया और वह भाग गई। तीनों ने बेटी के साथ रेप किया। करीब 11:45 बजे पीड़िता ने घर जाकर आपबीती सुनाई।

बेटी को सिविल अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मेडिकल नहीं किया। बोले कि पुलिस को शिकायत दो। महिला थाने पहुंचे। वहां दूसरा पक्ष भी आ गया। वह राजीनामे के लिए दबाव बनाता रहा। रात 9 बज एएसआई ने साढे पांच लाख रुपए में समझौता करने के लिए कहा। सुबह से ही भूखे-प्यास थे। दूसरा पक्ष थाने में ही बना था। इसलिए केस दर्ज नहीं हो रहा था। रात 12 बजे पुलिसकर्मी धमकाने लगे। फिर विधायक को फोन किया, तब 12:30 बजे केस दर्ज किया। सुबह 4 बजे मेडिकल कराया। वहां भी एएसआई ने फिर स 10 लाख में समझौते का दबाव बनाया।

ये भी पढ़े: कर्मचारियों को मिलेगा दुगना वेतन , जानें क्या हुआ है बदलाव

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED